वृद्ध महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Updated at : 05 May 2017 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार सुबह पथरा प्रधान टोला की है घटना गमछा से फांसी लगा कर की गयी है आत्महत्या शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस बोरियो : थाना क्षेत्र के पथरा प्रधान टोला 85 वर्षीय वृद्ध महिला चुड़की मरांडी ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
बुधवार सुबह पथरा प्रधान टोला की है घटना
गमछा से फांसी लगा कर की गयी है आत्महत्या
शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस
बोरियो : थाना क्षेत्र के पथरा प्रधान टोला 85 वर्षीय वृद्ध महिला चुड़की मरांडी ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गांव के एक व्यक्ति का निधन हो गया था. दोपहर को उनके कब्र में मिट्टी देने के लिये ग्रामीण गये थे. वृद्ध चुड़की घर पर अकेली थी. इसी बीच स्वयं से फांसी लगा की अपनी इहलीला समाप्त कर ली. साथ ही लोगों ने बताया कि मृतका चुड़की मानसिक रूप से कमजोर थी. देर रात परिजन वापस घर लौट कर देखा कि चुड़की ने गमछा से फांसी लगा ली है. देर रात होने के कारण मामले की जानकारी अहले सुबह बोरियो थाने में दी गयी.
सूचना मिलते ही मोके पर घटनास्थल पहुंचे एमडी होरो ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की. अनुसंधानकर्ता एएसआइ एमडी होरो ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




