बूथों पर सुरक्षा का खाका तैयार

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी फिदेलिस टोप्पो व पुलिस कप्तान रिचर्ड लकड़ा ने गुरुवार को संयुक्त बैठक की. इसमें जिले के सभी थानों के थानेदार व बीडीओ ने हिस्सा लिया. दोनों अधिकारियों ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए दिशा-निर्देश बीडीओ व थानेदारों को दिया. आगामी लोकसभा […]
पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी फिदेलिस टोप्पो व पुलिस कप्तान रिचर्ड लकड़ा ने गुरुवार को संयुक्त बैठक की. इसमें जिले के सभी थानों के थानेदार व बीडीओ ने हिस्सा लिया. दोनों अधिकारियों ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए दिशा-निर्देश बीडीओ व थानेदारों को दिया.
आगामी लोकसभा चुनाव के सफल संचालन व संपादन को लेकर पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर रूट चार्ट बनाने, संवेदनशीलता के आधार पर बलों का निर्धारण करने, नेटवर्क, व सभी बूथों की जांच करने के बारे में बताया गया. बैठक में नौ मार्च को मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने व सुधार प्रपत्र भरवाने के बारे में भी बताया गया. मौके पर डीडीसी संजीव शरण, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन झा, जिले के पुलिस निरीक्षक, मीडिया कोषांग के प्रभारी ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




