परिजनों ने किया हंगामा

फरक्का : रघुनाथगंज अस्पताल में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को अस्पताल में हंगामा किया. 30 वर्षीय गर्भवती चैताली मांझी को अस्पताल में भरती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक के पति विश्वजीत मांझी ने बताया कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण […]
फरक्का : रघुनाथगंज अस्पताल में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को अस्पताल में हंगामा किया. 30 वर्षीय गर्भवती चैताली मांझी को अस्पताल में भरती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक के पति विश्वजीत मांझी ने बताया कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गयी.
इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया था और वह बेड से गिर गयी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. इसी मामले को लेकर ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. सुपरवाइजर साप्ततो मंडल ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




