कई ट्रक जब्त, चालक फरार

Published at :05 Mar 2014 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
कई ट्रक जब्त, चालक फरार

पाकुड़ : एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज के नेतृत्व में जिले के मालपहाड़ी, खपड़ाजोला एवं पीपलजोड़ी पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पत्थर उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया. चलाये गये उक्त अभियान में सहायक खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी महेश प्रसाद, एएसआई देवानंद कुमार आदि शामिल थे. अभियान के तहत […]

विज्ञापन

पाकुड़ : एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज के नेतृत्व में जिले के मालपहाड़ी, खपड़ाजोला एवं पीपलजोड़ी पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पत्थर उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया. चलाये गये उक्त अभियान में सहायक खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी महेश प्रसाद, एएसआई देवानंद कुमार आदि शामिल थे. अभियान के तहत बिना माइनिंग चलान के पत्थरों काकिये जा रहे परिवहन को लेकर ट्रक संख्या बीआर 11एल-6957, डब्लूबी 57बी- 3882, डब्लूबी 65बी-7165, डब्लूबी 59ए- 5486, जेएच16ए-9174, 4981 तथा डब्लूबी 59ए- 5606 को पत्थर सहित जब्त किया गया.

अभियान के दौरान ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 57-6792 का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. धराये सभी ट्रकों को थाने की सुपुर्द कर दिया गया. एसडीओ श्री पंकज एवं सहायक खनन पदाधिकारी श्री कुमार ने खपड़ाजोला स्थित मेसर्स ओटन दास के पत्थर खदान का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने उक्त खदान के कर्मियों से सरकारी सड़क का किये गये अतिक्रमण को लेकर पूछताछ भी की. एसडीओ ने बताया कि अवैध तरीके से पत्थर परिवहन के मामले में धराये ट्रकों के मालिकों से जुर्माना वसूला जायेगा और कार्रवाई भी किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola