सहायक अभियंता अपने दायित्वों के प्रति लापरवाह

मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता अपने दायित्व के प्रति काफी लापरवाही बरत रहे हैं. उक्त बातें उप प्रमुख कमरूद्दीन ने कही. उन्होंने कहा कि यहां के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता सप्ताह में दो दिन ही प्रखंड में दिखते हैं. जबकि बाकी चार दिन प्रखंड क्षेत्र से गायब […]
मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता अपने दायित्व के प्रति काफी लापरवाही बरत रहे हैं. उक्त बातें उप प्रमुख कमरूद्दीन ने कही. उन्होंने कहा कि यहां के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता सप्ताह में दो दिन ही प्रखंड में दिखते हैं. जबकि बाकी चार दिन प्रखंड क्षेत्र से गायब रहते हैं. उन्होंने ये बातें तब कही जब सोमवार को जेइ एवं एइ की खोज खबर ली गयी. सोमवार को एक भी नहीं पाये गये. कोई देवघर में था तो कोई धनबाद में.
श्री अंसारी ने कहा कि इनके मनमानी रवैये के कारण प्रखंड की विकास योजना काफी प्रभावित हो रही है. किसी भी पंचायत का मनरेगा योजना हो या फिर अन्य सभी का एमबी समय पर नहीं बन पा रहा है. यहां एक कि एक जेइ विधायक मद में ही व्यस्त रहते हैं. उन्हें ठीकेदारी के अलावे अन्य कार्य में मन नहीं लगता है. श्री अंसारी ने उपायुक्त से मांग किया है कि पदस्थापित जेइ एवं एइ का प्रखंड मुख्यालय में आवासीय रूप से रहना अनिवार्य करवाया जाय तथा विकास योजनाओं के मापी में देरी करने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की जाय. उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में अभियंताओं के कार्यशैली में बदलाव नहीं आया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




