खाताधारी उतरे सड़क पर

बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक पर लगाये संगीन आरोप पाकुड़ : संग्रामपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक की मनमानी से तंग आकर दर्जनों खाताधारियों ने सोमवार को बैंक के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की. खाताधारी अख्तारूल शेख, अब्दुल रहमान, तोहिद शेख, माफिउर रहमान, रविउल शेख […]
बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक पर लगाये संगीन आरोप
पाकुड़ : संग्रामपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक की मनमानी से तंग आकर दर्जनों खाताधारियों ने सोमवार को बैंक के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की. खाताधारी अख्तारूल शेख, अब्दुल रहमान, तोहिद शेख, माफिउर रहमान, रविउल शेख आदि ने बताया कि शाखा प्रबंधक उत्तम कुमार सिंह बिचौलिये के माध्यम से ऋण देते है. खाताधारियों ने यह भी बताया कि प्रतिदिन डय़ूटी के दौरान शाखा प्रबंधक शराब का सेवन कर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करते है.
वृद्धा पेंशन योजना के लाभुक सूर्यभान बेवा ने बताया कि पेंशन की राशि बैंक से निकासी की. जिसमें नोट जाली पाये गये. उन्होंने बताया कि जब इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक को की गयी तो उन्हें डाट फटकार कर भगा दिया गया. आक्रोशित खाताधारियों ने शाखा प्रबंधक द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत डीसी व डीजीएम को करने की भी बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




