लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन

Published at :04 Mar 2014 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन

डीएसपी ने की क्राइम मीटिंग, कहा पाकुड़ : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन झा ने सोमवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. इसमें जिले के सभी थानों के थानेदार व पुलिस निरीक्षक ने हिस्सा लिया. इस दौरान थानावार फरवरी माह में दर्ज व निष्पादित मामलों के अलावा वारंट व कुर्की जब्ती का निष्पादन व अभियुक्तों की गिरफ्तारी […]

विज्ञापन

डीएसपी ने की क्राइम मीटिंग, कहा

पाकुड़ : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन झा ने सोमवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. इसमें जिले के सभी थानों के थानेदार व पुलिस निरीक्षक ने हिस्सा लिया. इस दौरान थानावार फरवरी माह में दर्ज व निष्पादित मामलों के अलावा वारंट व कुर्की जब्ती का निष्पादन व अभियुक्तों की गिरफ्तारी आदि की जानकारी ली.

थानेदारों को कुर्की जब्ती एवं वारंटों का त्वरित निष्पादन, पासपोर्ट व चरित्र के निष्पादन में विलंब नहीं करने, मोटरसाइकिल की चोरी पर रोक लगाने, परिवाद पत्रों का त्वरित निष्पादन करने, लॉग रेंज पेट्रोलिंग पर ध्यान देने तथा रात्रि गश्ती सघन रूप से चलाने का निर्देश दिया. मौके पर थानेदार उज्जवल कुमार साह, देवेंद्र कुमार, चंद्रदेव राम, महेश प्रसाद, रंजीत कुमार, फुलदेव उरांव, हरीपद नर सुंदर, पुलिस निरीक्षक हरीसिंह बारी, एसएस तिवारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola