दो राशन दुकानदारों का लाइसेंस एसडीओ ने किया निलंबित

पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बांडू, नावाडीह पंचायत के दो राशन डीलरों का लाइसेंस एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज द्वारा निलंबित किया गया. एसडीओ श्री पंकज ने बताया कि नर्धारित मात्र से कम मात्र में खाद्यान्न का वितरण करने की शिकायत पर बांडू के राशन डीलर हरीहर ठाकुर, नावाडीह के सनातन मुमरू का लाइसेंस […]
पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बांडू, नावाडीह पंचायत के दो राशन डीलरों का लाइसेंस एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज द्वारा निलंबित किया गया. एसडीओ श्री पंकज ने बताया कि नर्धारित मात्र से कम मात्र में खाद्यान्न का वितरण करने की शिकायत पर बांडू के राशन डीलर हरीहर ठाकुर, नावाडीह के सनातन मुमरू का लाइसेंस निलंबित एवं बिना सूचना के दुकान बंद रखने व दुकान पर मूल्य एवं भंडार का प्रदर्शन बोर्ड नहीं लगाने को लेकर सोनाधनी पंचायत के डीलर गासी पहाड़िया से स्पष्टीकरण पूछा गया है.
उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. यहां उल्लेखनीय है कि जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी, नावाडीह एवं बांडू पंचायत में जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा राशन व केरोसिन वितरण में की जा रही मनमानी एवं अनियमितता के मामले को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. खबर छपने के बाद एसडीओ श्री पंकज ने दुकानों की जांच का निर्देश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया था. एमओ द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन पर उक्त कार्रवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




