बिना कनेक्शन के भेजा बिजली बिल

Published at :25 Feb 2014 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिना कनेक्शन के भेजा बिजली बिल

अमड़ापाड़ा : विद्युत विभाग ने लगभग 50 परिवारों को बिना विद्युत कनेक्शन दिये ही बिल थमा दिया है. यह मामला बोहरा पंचायत के सितमटोला का है. इसको लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. मुखिया सुभान […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : विद्युत विभाग ने लगभग 50 परिवारों को बिना विद्युत कनेक्शन दिये ही बिल थमा दिया है. यह मामला बोहरा पंचायत के सितमटोला का है. इसको लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

मुखिया सुभान बेसरा, ग्रामीण विजय पहाड़िया, मीरू मरांडी, चरण बेसरा आदि ने बताया कि अब तक विद्युत विभाग ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांव के लोगों को विद्युत कनेक्शन नहीं दिया है और बिजली विपत्र भेज दिया. कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत अभी तक नहीं मिली है. गड़बड़ी हुई है, तो सुधार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola