नक्सली सुनील मरांडी ने किया आत्मसमर्पण
Updated at : 16 Jan 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

ऑपरेशन नयी दिशा के तहत पुलिस के समक्ष पाकुड़ : झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत भाकपा माओवादी (नक्सली) सुनील मरांडी ने रविवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. माओवादी सुनील के आत्मसमर्पण के मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के नेतृत्व में एक समारोह का भी आयोजन किया गया. जिसमें […]
विज्ञापन
ऑपरेशन नयी दिशा के तहत पुलिस के समक्ष
पाकुड़ : झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत भाकपा माओवादी (नक्सली) सुनील मरांडी ने रविवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. माओवादी सुनील के आत्मसमर्पण के मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के नेतृत्व में एक समारोह का भी आयोजन किया गया. जिसमें शहर के सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था. मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया. वहीं मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, नगर परिषद अध्यक्ष मीता पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखमानी, झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के अलावा अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें माला पहना
नक्सली सुनील मरांडी…
व बुके देकर समाज के मुख्य धारा में लौटने का स्वागत किया. वहीं माओवादी सुनील मरांडी के गांव बारगो से आये मां, पत्नी व अन्य गांव के लोगों ने भी उनके निर्णय का स्वागत किया तथा उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया.
भाकपा माओवादी के बहकावे में न आवें युवा वर्ग : एसपी
ऑपरेशन नयी दिशा के तहत आयोजित आत्मसमर्पण समारोह को संबोधित करते हुए एसपी अजय लिंडा ने कहा कि कुछ लोग खास कर पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले भाकपा माओवादी संगठन के बहकावे व प्रलोभन में आकर फंस जाते हैं और बिना कुछ सोचे हथियार उठा कर जघन्य अपराध में संलिप्त हो जाते हैं. उन्होंने कहा : भटकाव का रास्ता छोड़ समाज के मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रखी है. उस योजना का लोग लाभ लें और हथियार को त्याग कर समाज के मुख्य धारा से जुड़ें. उन्होंने माओवादी सुनील मरांडी के आत्मसमर्पण का स्वागत करते हुए कहा कि पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा पिछले कई वर्षों से नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है.
दो िदन पूर्व ही प्रभात खबर ने छापी थी गिरफ्तारी की खबर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




