1000 व 500 के लाखों रुपये के नोट को फाड़ा
Updated at : 15 Jan 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : अब कालाधन को फेंक रहे लोग जांच में जुटी पुलिस पाकुड़ : नोटबंदी के बाद 500व 1000 के नोट बदले जाने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अब बेकार हो चुके नोट को फाड़ कर फेंका जा रहा है. ऐसा एक मामला पाकुड़ में भी सामने आया है. यहां उपरोक्त नोट को कैंची […]
विज्ञापन
पाकुड़ : अब कालाधन को फेंक रहे लोग
जांच में जुटी पुलिस
पाकुड़ : नोटबंदी के बाद 500व 1000 के नोट बदले जाने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अब बेकार हो चुके नोट को फाड़ कर फेंका जा रहा है. ऐसा एक मामला पाकुड़ में भी सामने आया है. यहां उपरोक्त नोट को कैंची से काटकर किसी ने फेंक दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के कुड़ापाड़ा स्थित एक सूखे बांध में लाखों रुपये के पुराने 1000 व 500 के नोट को कैंची से काटकर बड़े पैमाने पर फेंका गया है.
इसकी जानकारी सुबह तब हुई जब लोग किसी काम से बांध की ओर गया. घटना की सूचना शहर भर में आग की तरह तेजी से फैल गयी. काफी संख्या में लोग वहां नोट को देखने पहुंचे. इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
बांध में फेंके गये नोट कही कालाधन तो नहीं : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आठ अक्तूबर को देशभर में 1000 व 500 की नोट करने की घोषणा की थी. नोटबंदी की घोषणा के साथ 31 दिसंबर तक स्थानीय बैंकों में पुराने नोटों को जमा करने का समय दिया था. समय सीमा के बाद जब स्थानीय बैंकों में पुराने 1000 व 500 रुपये के नोट को जमा लेना बंद किये जाने के बाद यहां लाखों रुपये की नोट को काट फेंक दिया जाना कहीं कालाधन तो नहीं है? इससे लेकर क्षेत्र मे तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं. फेंके गये नोट को देखकर लोग जो अनुमान लगा रहे हैं उनके अनुसार दो लाख से ज्यादा का नोट को काटकर फेंका गया है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. एसडीपीओ संतोष कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




