बीडीओ ने की डोभा व पार्ट कूप निर्माण की जांच

Updated at : 13 Jan 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने की डोभा व पार्ट कूप निर्माण की जांच

हिरणपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी मो जफर हसनात ने प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं को लेकर डांगापाड़ा पंचायत का निरीक्षण किया. जांच के क्रम में उन्होंने मनरेगा व भूमि संरक्षण विभाग द्वारा क्रियान्वित डोभा, पार्ट कूप आदि योजनाओं की नापी करा कर जांच की. बीडीओ मो हसनात ने लगभग 22 डोभा का निरीक्षण किया […]

विज्ञापन

हिरणपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी मो जफर हसनात ने प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं को लेकर डांगापाड़ा पंचायत का निरीक्षण किया. जांच के क्रम में उन्होंने मनरेगा व भूमि संरक्षण विभाग द्वारा क्रियान्वित डोभा, पार्ट कूप आदि योजनाओं की नापी करा कर जांच की. बीडीओ मो हसनात ने लगभग 22 डोभा का निरीक्षण किया जिसमें 18 डोभा निर्माण की दयनीय स्थिति देख कर रोष व्यक्त किया. बीडीओ मो हसनात ने बताया कि योजना कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है,

बीडीओ ने बताया कि मामले को लेकर आगे की किश्त नहीं दिये जाने की अनुशंसा की जायेगी. उन्होंने मनरेगा योजना के तहत भी बन रहे डोभा व पार्ट कूपों की भी जांच की. बीडीओ मो हसनात ने लंबित डोभा व पार्टकूप निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीपीओ अनुपम कुमार मिश्रा, जेई सत्यनारायण सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola