छात्रों ने धूमधाम से मनाया जाली पर्व

Updated at : 11 Jan 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने धूमधाम से मनाया जाली पर्व

सोहराय के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जाली पर्व के दौरान नाचते-गाते छात्र-छात्राएं. पाकुड़ : आदिवासी बालिका छात्रावास स्थित प्रांगण में सोहराय पर्व के मौके पर मंगलवार को आदिवासी छात्र-छात्राओं ने जाली पर्व धूमधाम से मनाया. निर्मल मुर्मू ने बताया कि जाली पर्व के मौके पर लोग अपने सगे-संबंधियों के घर जा कर प्रसाद […]

विज्ञापन

सोहराय के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जाली पर्व के दौरान नाचते-गाते छात्र-छात्राएं.
पाकुड़ : आदिवासी बालिका छात्रावास स्थित प्रांगण में सोहराय पर्व के मौके पर मंगलवार को आदिवासी छात्र-छात्राओं ने जाली पर्व धूमधाम से मनाया. निर्मल मुर्मू ने बताया कि जाली पर्व के मौके पर लोग अपने सगे-संबंधियों के घर जा कर प्रसाद ग्रहण करते हैं. इस दौरान सभी लोग अपने घर आये अतिथियों का स्वागत करते हैं.
जाली पर्व के दौरान बालिका छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक गीत-संगीत प्रस्तुत किया. इस दौरान सभी छात्र एक साथ मांदर के थाप पर जम कर नृत्य किया. मौके पर सोनाराम किस्कू, धन किस्कू, जोयेल टुडू, निर्मल मुर्मू, बिहारी हांसदा, राजन मुर्मू, विनोद बेसरा, सोना मरांडी, फोसी मुर्मू, खापरा टुडू, सोनामुनी बेसरा, मोनोराम किस्कू, विजय हेंब्रम, होपन हेंब्रम, शिबू मरांडी, बाबुधन मरांडी, प्रेमलता मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola