तीन राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित

पाकुड़ : एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने सदर प्रखंड के तीन राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. इसमें नवरोत्तमपुर पंचायत के रोशनी स्वयं सहायता समूह, चांदपुर पंचायत के ताजमहल स्वयं सहायता समूह व किस्मतकदमसार के किरण स्वयं सहायता समूह राशन डीलर शामिल है. एसडीओ ने बताया कि निर्धारित मात्र से कम खाद्यान्न का […]
पाकुड़ : एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने सदर प्रखंड के तीन राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. इसमें नवरोत्तमपुर पंचायत के रोशनी स्वयं सहायता समूह, चांदपुर पंचायत के ताजमहल स्वयं सहायता समूह व किस्मतकदमसार के किरण स्वयं सहायता समूह राशन डीलर शामिल है.
एसडीओ ने बताया कि निर्धारित मात्र से कम खाद्यान्न का वितरण करने, दो महीने से खाद्यान्न का वितरण नहीं करने व वितरण पंजी में फर्जी टीप निशान लेकर खाद्यान्न का वितरण करने की शिकायत मिली.
इस संबंध में प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कुमार साह व जिला भू-अजर्न पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश मिंज द्वारा जमा किये गये निरीक्षण प्रतिवेदन के आलोक में तीनों डीलरों के लाइसेंस को निलंबित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




