पशुओं में फैली बीमारी की जांच करने पहुंचे डॉक्टर

पाकुड़िया : प्रखंड के बडासिंगपुर गांव में बीते कई दिनों से पशुओं में फैली बीमारी से दर्जनों पशुओं की हुई मौत के मामले को लेकर प्रभात खबर में छपी खबर के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आया. बुधवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ किशोर हांसदा पहली बार बडासिंगपुर गांव […]
पाकुड़िया : प्रखंड के बडासिंगपुर गांव में बीते कई दिनों से पशुओं में फैली बीमारी से दर्जनों पशुओं की हुई मौत के मामले को लेकर प्रभात खबर में छपी खबर के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आया. बुधवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ किशोर हांसदा पहली बार बडासिंगपुर गांव पहुंचे और गांव के लगभग एक सौ पशुओं का टीकाकरण किया गया. इस दौरान बीमारी से बचाव को लेकर पशुपालकों को जानकारी दी गयी.
डॉ हांसदा ने बताया कि पशुओं में फैली बीमारी एक तरह की डायरिया है. उन्होंने बताया कि कर्मियों की कमी के चलते क्षेत्र में भ्रमण नहीं हो पाता है. उन्होंने विभाग से प्रखंड में कर्मियों के पदस्थापन की भी मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




