छह राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द

पाकुड़ : एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने राशन वितरण में की गयी लापरवाही व अनियमितता को लेकर जिले के पाकुडि़या प्रखंड के छह राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पाकुडि़या द्वारा समर्पित निरीक्षण प्रतिवेदन के आलोक में की गयी है. एसडीओ श्री पंकज ने बताया कि निर्धारित मात्र […]
पाकुड़ : एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने राशन वितरण में की गयी लापरवाही व अनियमितता को लेकर जिले के पाकुडि़या प्रखंड के छह राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पाकुडि़या द्वारा समर्पित निरीक्षण प्रतिवेदन के आलोक में की गयी है.
एसडीओ श्री पंकज ने बताया कि निर्धारित मात्र से कम खाद्यान्न का वितरण करने, वितरण पंजी में मात्र की प्रवृष्टी नहीं करने, निर्धारित मात्र से कम केरोसिन व खाद्यान्न का वितरण करने को लेकर पाकुडि़या प्रखंड के खक्सा पंचायत के राशन डीलर सेमुएल हेंब्रम, चुंडा हेंब्रम, सुखेंद्र राय, बड़ासिंहपुर पंचायत के सुभाषचंद्र गुप्ता, पाकुडि़या पंचायत के तारकेश्वर कुमार भगत व गणपुरा पंचायत के अनंत लाल भगत क लाइसेंस निलंबित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




