रोका अनाज लदा ट्रैक्टर

Published at :19 Jan 2014 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
रोका अनाज लदा ट्रैक्टर

पाकुड़ : सदर प्रखंड के हीरानंदपुर गांव के निकट अनाज से भरे ट्रैक्टर को अनाजों की कालाबाजारी के संदेह में झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं द्वारा घंटों रोक कर रखा गया. झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मामले की सूचना एसडीओ को दी गयी. सूचना मिलते ही एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज पहुंचे और ट्रैक्टर संख्या जेएच16ए-1739 के चालक […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के हीरानंदपुर गांव के निकट अनाज से भरे ट्रैक्टर को अनाजों की कालाबाजारी के संदेह में झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं द्वारा घंटों रोक कर रखा गया.

झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मामले की सूचना एसडीओ को दी गयी. सूचना मिलते ही एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज पहुंचे और ट्रैक्टर संख्या जेएच16ए-1739 के चालक साउद शेख से पूछताछ की. चालक ने एसडीओ को बताया कि अनाज गौदाम से एनूल द्वारा ट्रैक्टर पर अनाज लोड कराया गया था और उसे झिकरहटी ले जाना था.

एसडीओ ने एजीएम लालदेव चौधरी को भी बुलाया और ले जाये जा रहे अनाजों के डीलरों के बारे में पूछताछ की. एसडीओ ने राशन डीलरों के गोदामों की भी जांच करने का निर्देश सहायक गोदाम प्रबंधक को दिया.

वहीं झामुमो के दुर्गा मरांडी, महमूद आलम कौशर आलम आदि ने बताया कि 150 बोरा अनाज कालाबाजारी के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी की जा रही थी और जब ट्रैक्टर को रोका गया तो झिकरहटी के रास्ते ले जाने का बहाना बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola