डाकघर से हुई पैसे की निकासी

पर नहीं मिला लाभुक को राशि इंदिरा आवास के लाभुक ने बीडीओ से लगायी गुहार अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ प्रखंड के बोहरा पंचायत अंतर्गत चांदपुर गांव के इंदिरा आवास योजना के लाभुक रामा पहाड़िया को आवास निर्माण के लिए प्रखंड द्वारा जारी किये गये 20 हजार रुपये के चेक की निकासी सलपतरा पोस्टऑफिस से होने के […]
पर नहीं मिला लाभुक को राशि
इंदिरा आवास के लाभुक ने बीडीओ से लगायी गुहार
अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ प्रखंड के बोहरा पंचायत अंतर्गत चांदपुर गांव के इंदिरा आवास योजना के लाभुक रामा पहाड़िया को आवास निर्माण के लिए प्रखंड द्वारा जारी किये गये 20 हजार रुपये के चेक की निकासी सलपतरा पोस्टऑफिस से होने के बाद भी लाभुक को राशि नहीं मिलने की शिकायत बीडीओ से की गयी है.
इंदिरा आवास योजना के लाभुक रामा पहाडिया ने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया है कि वित्तीय वर्ष 2011-12 में उसके नाम से इंदिरा आवास की स्वीकृति दी गयी और 20 हजार रूपये का चेक भी जारी किया गया. शिकायत में उल्लेख किया गया है कि राशि उसके सलपतरा पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा की गयी और निकासी भी कर ली गयी.
लाभुक श्री पहाडिया ने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया है कि उक्त राशि किसके द्वारा निकाली गयी इसका पता नहीं चल पाया है. इंदिरा आवास योजना के लाभुक ने बीडीओ से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




