फादर ने दिया प्रभु यीशु का संदेश

Published at :23 Dec 2013 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
फादर ने दिया प्रभु यीशु का संदेश

इसाई धर्मावलंबियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा अमड़ापाड़ा : प्रखंड के गुमामोड़ स्थित फातिमा उच्च विद्यालय मंझीराबाड़ी में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन रविवार को किया गया. आयोजित गैदरिंग कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्य के ग्रामीण कार्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री साइमन मरांडी ने किया. मौके पर पूर्व विधायक सुशीला हांसदा, दिनेश विलियम मरांडी, सिस्टर […]

विज्ञापन

इसाई धर्मावलंबियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के गुमामोड़ स्थित फातिमा उच्च विद्यालय मंझीराबाड़ी में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन रविवार को किया गया. आयोजित गैदरिंग कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्य के ग्रामीण कार्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री साइमन मरांडी ने किया.

मौके पर पूर्व विधायक सुशीला हांसदा, दिनेश विलियम मरांडी, सिस्टर जेसिंता डुंगडुंग, कैरोली तिर्की, जोसेफिया हेंब्रम, जोसेफ सोरेन सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण व स्कूली बच्चे मौजूद थे. क्रिसमस गैदरिंग के मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा वंदना नृत्य, सोहराय नृत्य प्रस्तुत किया गया. मौके पर बच्चों द्वारा प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाटक भी प्रस्तुत किया गया.

कार्यक्रम में हाथीमारा मिशन के फादर द्वारा प्रभु यीशु के संदेश को पढ़कर सुनाया गया. गैदरिंग के मौके पर अपने संबोधन में मंत्री श्री मरांडी ने कहा कि प्रभु यीशु ने हमें दुखियों की सेवा करने के लिए भेजा है और इस कार्य को हमें निष्ठाभाव से करना होगा. उन्होंने कहा कि क्रिसमस ईसाई धर्मावलंबियों का सबसे बडा पर्व है. मंत्री श्री मरांडी ने मौजूद लोगों से प्रभु यीशु के शांति के संदेश को अपने जीवन में उतारने की भी अपील की. गैदरिंग को सफल बनाने में जोसेफ सोरेन, शंकर राय, फादर भीमसेंट टुडू, निर्मला टुडू ने सक्रिय भूमिका निभाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola