पाकुड़ - जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने 72 लोग बने रक्तदाता, हर माह लगेंगे शिविर

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य समिति ने पाकुड़ में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 72 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के महत्व पर जोर देते हुए, अब हर माह जिला और प्रखंड स्तर पर नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रक्त अधिकोष, पाकुड़ में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों समेत कुल 72 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया.

विज्ञापन

जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जरूरी

उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचायी जा सकती है. गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आपात स्वास्थ्य स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है.

हर माह आयोजित होंगे रक्तदान शिविर

उपायुक्त ने बताया कि अब प्रत्येक माह जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक रक्त संग्रह किया जा सके. उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया.

पदाधिकारी और जवान भी बने रक्तदाता

शिविर में रेड क्रॉस के सचिव डॉ. कुणाल कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी-कर्मी, पुलिस पदाधिकारी व जवान, पुलिस एसोसिएशन के सदस्य, इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया.

24 और 28 सितंबर को भी लगेगा शिविर

जिला प्रशासन की ओर से सितंबर में 24 और 28 सितंबर को भी विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएंगे. प्रशासन ने स्वस्थ एवं योग्य लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola