रन फॉर झारखंड आज

Published at :15 Nov 2013 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर झारखंड आज

पाकुड़ : डीसी फिदेलिस टोप्पो ने गोपनीय कार्यालय में गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गयी. उन्होंने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को जिला मुख्यालय के महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों व प्रतिमाओं की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया. वहीं सुबह आठ […]

विज्ञापन

पाकुड़ : डीसी फिदेलिस टोप्पो ने गोपनीय कार्यालय में गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गयी. उन्होंने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को जिला मुख्यालय के महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों व प्रतिमाओं की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया.

वहीं सुबह आठ बजे रन फॉर झारखंड का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा डीसी ने स्थापना दिवस के मौके पर प्रखंड मुख्यालयों में जनता दरबार का आयोजन करने का भी आदेश दिया. मौके पर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, खनन पदाधिकारी विभूति प्रसाद, जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सुनीता किस्कू, खेलकूद संघ के राजीव पांडेय, अखिलेश चौबे मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola