उतरे सड़क पर, किया जाम

पुलिस द्वारा पिटाई का ग्रामीणों ने किया विरोध अमड़ापाड़ा : प्रखंड के कोलखीपाड़ा गांव के समीप पाकुड़–अमड़ापाड़ा लिंक रोड को ग्रामीणों ने मंगलवार को जाम कर दिया गया. बताया जाता है कि प्रखंड के बासमती पंचायत अंतर्गत प्राणिकटोला के मीरू बास्की, पानमुनी हेंब्रम, लोगेन मुमरू को पुलिस ने कोयला चोरी के आरोप में सोमवार को […]
पुलिस द्वारा पिटाई का ग्रामीणों ने किया विरोध
अमड़ापाड़ा : प्रखंड के कोलखीपाड़ा गांव के समीप पाकुड़–अमड़ापाड़ा लिंक रोड को ग्रामीणों ने मंगलवार को जाम कर दिया गया. बताया जाता है कि प्रखंड के बासमती पंचायत अंतर्गत प्राणिकटोला के मीरू बास्की, पानमुनी हेंब्रम, लोगेन मुमरू को पुलिस ने कोयला चोरी के आरोप में सोमवार को पीट दिया था.
जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया. सड़क जाम का नेतृत्व बासमती के मुखिया सुभाष मरांडी, प्रधान सनातन सोरेन, प्रभात मुमरू कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस अधीक्षक व पैनम कोल परियोजना के प्रबंधक स्थल पर नहीं पहुंचते हैं तब तक के लिए सड़क अनिश्चितकालीन जाम रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




