गेटमैन की लापरवाही से गयी तुहिना की जान

Published at :18 Oct 2013 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
गेटमैन की लापरवाही से गयी तुहिना की जान

फरक्का : फरक्का थाना क्षेत्र के तारापुर सरकारी अस्पताल में डय़ूटी में तैनात गेटमैन की लापरवाही के चलते चिकित्साधीन तुहिना खातून (11) की मौत बुधवार रात को हो गयी. पुलिस ने मृतक के मामा मकबूल शेख की शिकायत पर गेटमैन छेदी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर […]

विज्ञापन

फरक्का : फरक्का थाना क्षेत्र के तारापुर सरकारी अस्पताल में डय़ूटी में तैनात गेटमैन की लापरवाही के चलते चिकित्साधीन तुहिना खातून (11) की मौत बुधवार रात को हो गयी. पुलिस ने मृतक के मामा मकबूल शेख की शिकायत पर गेटमैन छेदी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बारे में मकबूल शेख ने बताया कि डायरिया को लेकर तुहिना को तारापुर सरकारी अस्पताल में भरती कराया था. जहां बुधवार देर शाम चिकित्सकों ने दवा लाने के लिए परचा दिया, लेकिन जब दवा लेकर लौटा तब अस्पताल का गेट बंद हो गया.

काफी देर तक मुख्य गेट पर आवाज देने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला और दवा के अभाव में उनकी भगनी तुहिना खातून की मौत हो गयी. इस मामले में उन्होंने जांच की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola