पूर्व सांसद सहित सैकड़ों सीपीएम समर्थकों पर प्राथमिकी

Published at :16 Oct 2013 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद सहित सैकड़ों सीपीएम समर्थकों पर प्राथमिकी

फरक्का : स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरपोखरिया गांव निवासी सीपीएम नेता हसमत शेख की हत्या से आक्रोशित सीपीएम कार्यकर्ताओं द्वारा फरक्का थाने में पथराव व तोड़फोड़ को लेकर थाने में पूर्व सांसद अबू हसनात खान सहित 98 सीपीएम कार्यकर्ताओं व 250 अज्ञात सीपीएम समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सहायक अवर निरीक्षक एस […]

विज्ञापन

फरक्का : स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरपोखरिया गांव निवासी सीपीएम नेता हसमत शेख की हत्या से आक्रोशित सीपीएम कार्यकर्ताओं द्वारा फरक्का थाने में पथराव तोड़फोड़ को लेकर थाने में पूर्व सांसद अबू हसनात खान सहित 98 सीपीएम कार्यकर्ताओं 250 अज्ञात सीपीएम समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

सहायक अवर निरीक्षक एस मिश्र के लिखित बयान पर कांड संख्या 179/13 भादवि की धारा 333, 337, 338, 353, 352, 379, 325, 323, 308, 149, 148, 147 के तहत पूर्व सांसद अबू हसनात खान, रॉकी खान, श्यामल मिश्र, अरूण कुमार दास, चीकू शेख, तारीकुल इस्लाम आदि को आरोपित बनाया गया है.

मामले में पुलिस ने अब्दुल सलाम, संजीत साहा, समीर दास, सुलतान शेख सहित 27 सीपीएम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि नौ अक्तूबर को सीपीएम समर्थकों द्वारा फरक्का थाने में पथराव किया गया था तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola