बच्चे की हत्या, कुआं से मिला शव

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के फुलपहाड़ी गांव में बच्चे की हत्या कर शव को कुआं में फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक नौ वर्षीय जर्जीस अंसारी के शव को बरामद कर लिया है. हत्या के मामले को लेकर बच्चे की पिता फनी भूषण अंसारी की शिकायत पर थाना कांड संख्या 95/13 भादवि की […]
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के फुलपहाड़ी गांव में बच्चे की हत्या कर शव को कुआं में फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक नौ वर्षीय जर्जीस अंसारी के शव को बरामद कर लिया है.
हत्या के मामले को लेकर बच्चे की पिता फनी भूषण अंसारी की शिकायत पर थाना कांड संख्या 95/13 भादवि की धारा 302, 201/34 के तहत राजीव अंसारी, कादिर अंसारी व सैफुल अंसारी को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने सैफुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस को दिये बयान में श्री अंसारी ने उल्लेख किया है कि पूर्व में जमीन विवाद था और उनके तीन भतीजों ने जर्जीस अंसारी की हत्या कर दी गयी तथा साक्ष्य छुपाने को लेकर शव को कुआं में फेंक दिया गया. मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




