गोदाम में बिचौलिये मिले, तो होगी कार्रवाई

Published at :20 Sep 2013 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
गोदाम में बिचौलिये मिले, तो होगी कार्रवाई

पाकुड़ : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने प्रखंड के राशन डीलरों के साथ बैठक की.इसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राम चंद्र राम, एसएफसी के सहायक गोदाम प्रबंधक सहित दर्जनों राशन डीलर मौजूद थे. इस अवसर पर प्रत्येक माह के 15 तारीख को बीपीएल व 25 तारीख को […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने प्रखंड के राशन डीलरों के साथ बैठक की.इसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राम चंद्र राम, एसएफसी के सहायक गोदाम प्रबंधक सहित दर्जनों राशन डीलर मौजूद थे. इस अवसर पर प्रत्येक माह के 15 तारीख को बीपीएल 25 तारीख को अंत्योदय योजना के लाभुकों के बीच राशन एवं केरोसिन का वितरण करने का निर्देश दिया.

एसडीओ श्री शर्मा ने कहा कि एसएफसी गोदाम में राशन डीलर या बिचौलिया नजर आये, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहायक गोदाम प्रबंधक को किसी भी सूरत में गोदाम में राशन डीलरों एवं बिचौलियों का जमावड़ा नहीं लगाने का निर्देश दिया गया.

इसके अलावा डीलरों को अपनीअपनी दुकानों में लाभुकों की सूची, आवंटन एवं भंडारण की पूर्ण विवरणी अंकित करने, निर्धारित तिथि पर अनाज का वितरण करने के आदेश दिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola