सुखाड़ क्षेत्र घोषित हो झारखंड

Published at :15 Sep 2013 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
सुखाड़ क्षेत्र घोषित हो झारखंड

महेशपुर : झारखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना–प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व गोपीन सोरेन ने किया. इसके बाद मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. श्री सोरेन ने कहा […]

विज्ञापन

महेशपुर : झारखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरनाप्रदर्शन किया.

इसका नेतृत्व गोपीन सोरेन ने किया. इसके बाद मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में चल रही सरकार किसान मजदूर विरोधी है.

बारिश के अभाव में राज्य के किसान परेशान हैं और सरकार द्वारा अब तक प्रदेश को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया. किसानों को रोजी रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करने को विवश होना पड़ रहा है. मौके पर हुडिंग सोरेन, ताला बास्की, विजय बास्की आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola