ओके....बीडीओ ने की सचिव व जनसेवक के साथ बैठक

फोटो संख्या 9- बैठक करते बीडीओ .प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीडीओ सदानंद महतो ने पंचायत सचिव, जनसेवक के साथ बैठक की. बैठक में पूर्व योजनाओं एमआइएस जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पंचायतवार अवशेष राशि की समीक्षा की गयी. बीडीओ श्री महतो ने सभी योजना स्थल पर […]
फोटो संख्या 9- बैठक करते बीडीओ .प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीडीओ सदानंद महतो ने पंचायत सचिव, जनसेवक के साथ बैठक की. बैठक में पूर्व योजनाओं एमआइएस जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पंचायतवार अवशेष राशि की समीक्षा की गयी. बीडीओ श्री महतो ने सभी योजना स्थल पर सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया तथा आधार सेडिंग करने की बात कही. बीडीओ ने पेेंडिग एफटीओ की जानकारी ली. साथ ही अपूर्ण इंदिरा आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही. बताया गया कि अपने निरीक्षण के दौरान अगर कार्यों में लापरवाही पायी गयी तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी किया जायेगा. बैठक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एस मिश्रा ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए असंगठित मजदूरों का सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दते हुए बताया कि 18 वर्ष के अधिक उम्र्र के मजदूरों का निबंधन की जायेगी. इसका निबंधन पदाधिकारी बीडीओ है. निबंधन रहने से मजदूरों को सरकारी लाभ से वंचित नहीं होना पडे़गा. मौके पर बीपीओ मानिक दास, सीताराम मुर्मू, कनीय अभियंता सुजीत मंडल, रंजीत मंडल, सहायक अभियंता सुनील कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




