ग्राम प्रधानों ने जाना अधिकार

सही तरीके से अधिकारों का इस्तेमाल नहीं करने वले ग्राम प्रधान पर कार्रवाई करने का निर्णयविकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिये ग्राम प्रधान रखेंगे नजर प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रवींद्र नगर भवन में मांझी परगना लहंती वैसी की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता वैसी अध्यक्ष कांदना हेंब्रम ने की. इस दौेरान ग्राम प्रधानों […]
सही तरीके से अधिकारों का इस्तेमाल नहीं करने वले ग्राम प्रधान पर कार्रवाई करने का निर्णयविकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिये ग्राम प्रधान रखेंगे नजर प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रवींद्र नगर भवन में मांझी परगना लहंती वैसी की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता वैसी अध्यक्ष कांदना हेंब्रम ने की. इस दौेरान ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा गांव के बेहतर विकास को लेकर ग्राम प्रधानों की भूमिका पर भी चर्चा की गयी. साथ ही गांवों में खास परती जमीन को बिना ग्राम प्रधान के आदेश पर किये जा रहे जोत आबाद पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा सही तरीके से अधिकारों का इस्तेमाल नहीं करने वले ग्राम प्रधान के खिलाफ वैसी के स्तर से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. गांव में चल रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे पर भी ग्राम प्रधानों को नजर रखने के निर्देश वैसी अध्यक्ष ने दिया. इस अवसर पर जयशिव यादव, स्टेफन हेंब्रम, तपन सोरेन, कमलाकांत मुर्मू, महावीर पहाडि़या, चुंडा सोरेन सिपाही, करण हेंब्रम, छुतार किस्कू, रमेश टुडू आदि थे………………..फोटो संख्या 10- मंचासीन वैसी के पदाधिकारी.फोटो संख्या 11- बैठक में भाग लेते ग्रामप्रधान, गुडित व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




