कार्यशाला सह जागरूकता शिविर का आयोजन

Updated at : 06 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला सह जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड के कुंजबोना दामिन डाकबंगला में अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति ने मनरेगा के तहत काम मांगों अभियान पर कार्यशाला सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता निजरी पहाडि़या ने की. इसमें कुंजबोना, जामजोड़ी एवं करमाटांड़ के पंजीकृत मनरेगा जॉब कार्डधारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सभी मनरेगा जॉब कार्डधारियों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड के कुंजबोना दामिन डाकबंगला में अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति ने मनरेगा के तहत काम मांगों अभियान पर कार्यशाला सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता निजरी पहाडि़या ने की. इसमें कुंजबोना, जामजोड़ी एवं करमाटांड़ के पंजीकृत मनरेगा जॉब कार्डधारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सभी मनरेगा जॉब कार्डधारियों को सौ दिन का रोजगार देने, काम मांगने के बाद पंद्रह दिनों के अंदर काम नहीं मिलने पर मजदूरी भत्ता का भुगतान करने आदि विषयों पर चर्चा की गयी. संस्था के सचिव शिवचरण मालतो ने मजदूरांे से जागरूक होकर मनरेगा का लाभ उठाने की अपील की. इस अवसर पर डेविड माल, शामलाल सोरेन, प्रकाश देहरी, चंद्रदेव पहाडि़या, धु्रवज्योति साह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola