ओके::मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर बैठक

Updated at : 05 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर बैठक

–मिशन इंद्रधनुष के प्रचार-प्रसार को लेकर आज निकाली जायेगी रैली –टीम भावना से कार्य कर लक्ष्य हासिल करने की अपीलफोटो संख्या 21- बैठक में भाग लेते चिकित्सक व एनजीओ प्रतिनिधि.प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय में डीडीसी दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई. जिसमें आगामी सात मई से चलने वाले मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को शत-प्रतिशत […]

विज्ञापन

–मिशन इंद्रधनुष के प्रचार-प्रसार को लेकर आज निकाली जायेगी रैली –टीम भावना से कार्य कर लक्ष्य हासिल करने की अपीलफोटो संख्या 21- बैठक में भाग लेते चिकित्सक व एनजीओ प्रतिनिधि.प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय में डीडीसी दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई. जिसमें आगामी सात मई से चलने वाले मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर चर्चा की गयी. मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने तथा छह मई को गांधी चौक से रैली निकालने का निर्णय लिया गया. मौजूद चिकित्सकों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से डीडीसी श्री टोप्पो ने टीम भावना के तहत लक्ष्य हासिल करने की अपील की. उन्होंने मिशन इंद्रधनुष का सही तरीके से अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन, एसीएमओ डॉ रमेश प्रसाद सिंह, सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ सुभोदीप भुइंया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तुहिन बनर्जी, यूनिसेफ के रूपक दीक्षित के अलावे स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola