सहिबगंज में मिलाजुला, पाकुड़िया व महेशपुर में बंद असरदार
Updated at : 05 May 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में साहिबगंज व पाकुड़ में विपक्षी दलों का झारखंड बंद पाकुड़ : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ व स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर झाविमो, राजद, भाकपा एवं सपा द्वारा आयोजित झारखंड बंद का जिला मुख्यालय में कम व महेशपुर एवं पाकुड़िया में असरदार रहा. इस कारण सड़कों […]
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में साहिबगंज व पाकुड़ में विपक्षी दलों का झारखंड बंद
पाकुड़ : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ व स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर झाविमो, राजद, भाकपा एवं सपा द्वारा आयोजित झारखंड बंद का जिला मुख्यालय में कम व महेशपुर एवं पाकुड़िया में असरदार रहा. इस कारण सड़कों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा.
व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे. जिला मुख्यालय में बंद के दौरान दर्जनों समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया और एक घंटे बाद छोड़ दिया गया. सुबह से ही झाविमो के अमृत पांडेय, मंगल हांसदा, रवि जायसवाल, मोहनानंद तिवारी, देवाशीष यादव, गोपाल सिंह, मृदुशीला मुमरू, राजद के जोएल मुमरू, सुरेश अग्रवाल, विश्वनाथ यादव, रोजमेरी हेंब्रम, भाकपा के कॉमरेड कृष्ण कांत मंडल, नादीर हुसैन, मानिक दुबे, शिवानी नाहा आदि जिला मुख्यालय में ऑटो, रिक्शा आदि वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. बंद करा रहे झाविमो, राजद, सीपीआइएम एवं सपा के दर्जनों समर्थकों को नगर थाना के निकट पुलिस ने हिरासत में लिया. कही से अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले है.
बंद के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी से निबटने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सदलबल सार्वजनिक स्थलों, चौक चौराहों पर तैनात थे. सुरक्षा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल, पुलिस निरीक्षक एसएस तिवारी, प्रशिक्षु डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, थाना प्रभारी अरविंद कुमार आदि गश्ती करते रहे. पाकुड़िया में झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताआें ने सिदो-कान्हू चौक, तलवा चौक पर सड़क जाम कर दिया. इस कारण वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ. पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, लाल मोहम्मद अंसारी, जहांगीर अंसारी, निगार अंसारी, कार्तिक पाल आदि भी सड़क पर उतरे और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया.
वहीं विधि व्यवस्था को बनाये रखने में थाना प्रभारी राजेश्वर पासवान, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुमरू सदलबल तैनात दिखे. महेशपुर में झारखंड बंद को सफल बनाने में झारखंड विकास मोरचा, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी, संताल स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओंने सक्रिय भूमिका निभायी. सुबह सात बजे से ही टोलियों में बंट कर बंद समर्थकों ने वाहनों का परिचालन के अलावा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया.
आंबेडकर चौक, दुमकाडांगा एवं शहरगांव में बंद समर्थकों ने सड़क जाम किया गया. बंद समर्थक केंद्र सरकार के विरोध में, किसान विरोधी नीति पर रोक लगाओं, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लो, स्थानीय नीति लागू करों आदि नारे लगा रहे थे. बंद को सफल बनाने में आनंद झा, बिरवल मंडल, डॉ वेणू कुमार, बबलू बनर्जी, हुडिंग सोरेन, ताला बास्की आदि सक्रिय दिखे. सुरक्षा को लेकर पुलिस निरीक्षक नरेंद्र पासवान, थाना प्रभारी उज्जवल कुमार साह, बीडीओ सदानंद महतो आदि सदलबल तैनात दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




