मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में गड़बड़ी की जांच की मांग

Updated at : 29 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में गड़बड़ी की जांच की मांग

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालझारी पंचायत के उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने मुखिया की मिलीभगत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत डीसी से की है. शिकायत में घटिया सड़क निर्माण सहित की गयी गड़बड़ी मामले में मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग उप […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालझारी पंचायत के उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने मुखिया की मिलीभगत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत डीसी से की है. शिकायत में घटिया सड़क निर्माण सहित की गयी गड़बड़ी मामले में मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग उप मुखिया लखन हांसदा, वार्ड सदस्य मीनू हांसदा, हालिमा बीवी, सरिता देवी, काकीन मरांडी ने की है. डीसी को दिये शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि बिना ग्रामसभा कराये करियोडीह में साहाटोला से सरकारी चापाकल तक करियोडीह सीमा से नेजाम के घर तक, पवन तुरी के घर तक तथा ताझारी साहाटालो से वैद्यनाथ के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. वहीं सड़क निर्माण में घटिया चीजों का इस्तेमाल किया गया है. पंचायत प्रतिनिधियों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola