आतंकी इब्राहिम शेख रिमांड पर, एनआइए और स्थानीय पुलिस ने की पूछताछ

Updated at : 21 Apr 2015 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकी इब्राहिम शेख रिमांड पर, एनआइए और स्थानीय पुलिस ने की पूछताछ

आज बंगाल की सीआइडी आयेगी पाकुड़ : प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के गिरफ्तार आतंकी इब्राहिम शेख उर्फ लाल मोहम्मद उर्फ लालटू को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है. मुफस्सिल थाने में उससे घंटों पूछताछ की गयी. एनआइए की टीम रविवार देर रात को ही पाकुड़ पहुंच गयी थी. टीम में […]

विज्ञापन
आज बंगाल की सीआइडी आयेगी
पाकुड़ : प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के गिरफ्तार आतंकी इब्राहिम शेख उर्फ लाल मोहम्मद उर्फ लालटू को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है.
मुफस्सिल थाने में उससे घंटों पूछताछ की गयी. एनआइए की टीम रविवार देर रात को ही पाकुड़ पहुंच गयी थी. टीम में शामिल दो अधिकारियों ने भी उससे लंबी पूछताछ की. इब्राहिम के खिलाफ वर्धमान विस्फोट मामले में वारंट जारी किया गया है. बताया जाता है कि एनआइए के अधिकारी अगले मंगलवार को वारंट लेकर पहुंचेंगे. इससे पहले 21 अप्रैल को पश्चिम बंगाल से सीआइडी की टीम पाकुड़ आयेगी. सीआइडी भी उससे पूछताछ करेगी.
पुलिस तलाश रही है अब्दुल रहीम को : पुलिस इब्राहिम को मालदा से पाकुड़ भेजनेवाले समशेरगंज थाना क्षेत्र के अब्दुल रहीम की तलाश कर रही है.
एसपी अनूप बिरथरे ने बताया : रिमांड पर लिये गये इब्राहिम से अब्दुल रहीम के बारे में पूछताछ की जायेगी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद एसपी से भी संपर्क किया गया है.
साजिद के बाद बना था संगठन का प्रमुख
इब्राहिम शेख अपने संगठन का भारत में दूसरा सक्रिय सदस्य है. सूत्रों के अनुसार, वर्धमान बम विस्फोट में जमात-उल-मुजाहिदीन के प्रमुख सदस्य साजिद उर्फ शेख रहमततुल्ला की गिरफ्तारी के बाद इब्राहिम इसका मुख्य सरगना बना.
इब्राहिम पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में संगठन में नये युवकों की भरती कराने और उन्हें प्रशिक्षण देने का काम करता था. सूत्रों के अनुसार, उसने पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दर्जनों युवकों को संगठन से जोड़ा है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिलवा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola