विद्यार्थियों ने किया प्राचार्य कक्ष में हंगामा

Published at :14 Aug 2013 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने किया प्राचार्य कक्ष में हंगामा

पाकुड़ : कुमार काली दास मेमोरियल कॉलेज में नामांकन में धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दर्जनों विद्यार्थियों ने प्राचार्य कक्ष में हंगामा किया तथा दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. दर्जनों की संख्या में विद्यार्थी प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे और प्राचार्य डा चंद्रशेखर झा को इंटर व स्नातक में नामांकन […]

विज्ञापन

पाकुड़ : कुमार काली दास मेमोरियल कॉलेज में नामांकन में धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दर्जनों विद्यार्थियों ने प्राचार्य कक्ष में हंगामा किया तथा दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

दर्जनों की संख्या में विद्यार्थी प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे और प्राचार्य डा चंद्रशेखर झा को इंटर स्नातक में नामांकन के लिए की जा रही धांधली की शिकायत की. विद्यार्थियों ने प्राचार्य को बताया कि स्नातक प्रथम खंड इतिहास प्रतिष्ठा विषय सहित इंटर में नामांकन को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

विद्यार्थी साबिर अली ने बताया कि कॉलेज में पंजीयन कराया गया और नामांकन के लिए जून माह मे फॉर्म भरे गये परंतु आज तक नामांकन नहीं हो पाया. वहीं स्नातक प्रथम पार्ट के विकास हांसदा ने बताया कि भौतिक विषय में नामांकन के लिए कई दिनों से भटकना पड़ रहा है.

बीए प्रथम पार्ट के लालबहादुर यादव ने बताया कि कम अंक वाले विद्यार्थियों का नामांकन ले लिया गया और उनका नामांकन आज तक नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में नामांकन हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक नामांकन नहीं हो पाया है. विद्यार्थियों के मुताबिक सुविधा शुल्क के कारण नामांकन में मनमानी धांधली की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola