कांवरिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जख्मी

Published at :13 Aug 2013 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
कांवरिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जख्मी

बरहेट : थाना क्षेत्र के दो अलग–अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गये, जबकि दर्जनों कांवरिया बाल–बाल बच गये. पहली घटना सोमवार को दलदली मोड़ के पास हुई. बरहेट के शिवगादी धाम से जलाभिषेक करने के बाद पश्चिम बंगाल के कांवरिया टाटा मैजिक वाहन (डब्ल्यूबी 66 एल-9824) से बरहरवा की […]

विज्ञापन

बरहेट : थाना क्षेत्र के दो अलगअलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गये, जबकि दर्जनों कांवरिया बालबाल बच गये. पहली घटना सोमवार को दलदली मोड़ के पास हुई.

बरहेट के शिवगादी धाम से जलाभिषेक करने के बाद पश्चिम बंगाल के कांवरिया टाटा मैजिक वाहन (डब्ल्यूबी 66 एल-9824) से बरहरवा की ओर रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल से बरहेट की ओर जा रही एक मोरसाइकिल सवार को दलदली मोड़ के समीप जोरदार टक्कर मार दी. इससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को प्राथमिक इलाज के लिए बरहेट सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान गोड्डा जिला के महगांवा निवासी रोहित कुमार पंडित के रूप में की गयी है. घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola