गैरेज से हुई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Published at :08 Aug 2013 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
गैरेज से हुई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने नाश घाट के समीप एक गैरेज से गोड्डा से चोरी की गई लाल रंग का हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद किया है.थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नाश घाट स्थित हमीद शेख के मोटरसाइकिल गैरेज में एक मोटरसाइकिल ठीक करने के लिए रखा […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने नाश घाट के समीप एक गैरेज से गोड्डा से चोरी की गई लाल रंग का हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद किया है.थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नाश घाट स्थित हमीद शेख के मोटरसाइकिल गैरेज में एक मोटरसाइकिल ठीक करने के लिए रखा गया है. जो संभवत: चोरी की है.

जानकारी मिलते ही थाना सअनि चंद्रमोहन उरांव गैरेज पर पहुंच कर इसकी जानकारी ली. जहां गैरेज से कुछ दूर पर खड़े मोटरसाइकिल लाने वाला व्यक्ति पुलिस को देखते ही फरार हो गया. पुलिस ने गैरेज मिट्टी हमीद शेख मोटरसाइकिल को अपने साथ थाने लेकर आयी.

मिट्टी ने बताया कि मोटरसाइकिल किसकी है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. छानबीन से पता चला है कि बीते रविवार को टाउन थाना गोड्डा से यह मोटरसाइकिल चोरी हुई है. चोरों द्वारा नंबर प्लेट को हटा दिया गया है. इस मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola