वैकल्पिक कृषि को दें बढ़ावा

पाकुड़ : समाहरणालय में डीसी फिदेलिस टोप्पो ने विभागीय अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की. इसमें आपूर्ति, कृषि, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मौके पर सुखाड़ से निबटने को लेकर वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया. वहीं कृषि पदाधिकारी को दलहन व सब्जी की खेती बृहत पैमाने […]
पाकुड़ : समाहरणालय में डीसी फिदेलिस टोप्पो ने विभागीय अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की. इसमें आपूर्ति, कृषि, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मौके पर सुखाड़ से निबटने को लेकर वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया.
वहीं कृषि पदाधिकारी को दलहन व सब्जी की खेती बृहत पैमाने पर कराने तथा किसानों को इसका प्रशिक्षण देने का आदेश दिया. साथ ही स्वयं सेवी संस्था हरिजन आदिवासी खादी ग्रामोद्योग संघ को महेशपुर प्रखंड के देवपुर गांव में मशरूम की खेती करने तथा किसानों को प्रशिक्षण देने का आदेश दिया.
बैठक में 560 हेक्टेयर भूमि पर काजू की खेती करने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए जिले के छह प्रखंडों में 25-25 किसानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. आपूर्ति की समीक्षा बैठक में डीसी ने 15 अगस्त तक बीपीएल राशन कार्डधारियों का डाटा इंट्री करने का निर्देश दिया.
वहीं अनुपस्थित पाये जाने को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया. शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मध्याह्न् भोजन योजना का सही तरीके से संचालन करने, अपूर्ण असैनिक कार्यो को शीघ्र पूरा करने आदि आदेश डीसी द्वारा दिये गये. मौके पर डीडीसी, एसडीओ, डीएसओ, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




