मुक्त कराये गये चार बाल मजदूर

पाकुड़ : रविवार की रात्रि में पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर गया–हावड़ा एक्सप्रेस से चार बाल मजदूरों को चाइल्ड लाइन कोलब सेंटर के कार्यकर्ताओं ने नगर थाने व जीआरपी के सहयोग से पकड़ने में सफलता पायी. सभी बाल मजदूर बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मजगांव के निवासी हैं. चाइल्ड लाइन […]
पाकुड़ : रविवार की रात्रि में पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर गया–हावड़ा एक्सप्रेस से चार बाल मजदूरों को चाइल्ड लाइन कोलब सेंटर के कार्यकर्ताओं ने नगर थाने व जीआरपी के सहयोग से पकड़ने में सफलता पायी. सभी बाल मजदूर बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मजगांव के निवासी हैं.
चाइल्ड लाइन कोलब सेंटर के सरोज कुमार झा ने बताया कि शिव शंकर यादव, सिंटू यादव, मोनो यादव एवं सूरज कुमार चंद्रवंशी को एक दलाल द्वारा ट्रेन से कोलकाता ले जाया जा रहा था. श्री झा ने बताया कि सभी बाल मजदूरों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. उक्त कार्य में नीरू दास, बाजले अहमद ने सक्रिय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




