मनरेगा में काम कर रहे बाल मजदूर

Published at :05 Aug 2013 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में काम कर रहे बाल मजदूर

पाकुड़ : मनरेगा अधिनियम को ताख पर रख कर सड़क निर्माण कार्य में बाल मजदूरों से काम कराने का मामला सामने आया है. सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत अंतर्गत कुसमानगर से कुमारपुर सीमा तक मनरेगा के तहत बन रही मिट्टी–मोरम सड़क में नियम कानून को ताख पर रख कर बाल मजदूरों से काम कराया जा […]

विज्ञापन

पाकुड़ : मनरेगा अधिनियम को ताख पर रख कर सड़क निर्माण कार्य में बाल मजदूरों से काम कराने का मामला सामने आया है. सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत अंतर्गत कुसमानगर से कुमारपुर सीमा तक मनरेगा के तहत बन रही मिट्टीमोरम सड़क में नियम कानून को ताख पर रख कर बाल मजदूरों से काम कराया जा रहा है.

यहां रोजगार सेवक पंचायत सचिव की मनमानी की वजह से बिना जॉब कार्डधारी बाल मजदूरों द्वारा काम किया जा रहा है. इस योजनास्थल पर बाल मजदूर समीर शेख, एजामुल शेखा, वसीकुल शेख, असफाक शेख ने बताया कि उनके नाम से जॉब कार्ड नहीं है और अपने अभिभावकों के जॉब कार्ड पर वे वार्ड सदस्य के कहने पर बतौर मजदूरी काम कर रहे है. बाल मजदूरों ने बताया कि तीन दिन काम किया गया है और मजदूरी भी नहीं मिली है.

योजना स्थल पर सूचना पट भी नहीं लगाये गये हैं. इस मामले को लेकर जब रोजगार सेवक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि बाल मजदूरों को काम पर लगाये जाने की जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola