हेडमास्टर से शो कॉज

Published at :05 Aug 2013 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
हेडमास्टर से शो कॉज

पाकुड़ : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मवि, कुसमाडांगा के प्रधान शिक्षक गोपाल मिश्र से जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्पष्टीकरण पूछा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2010 में तीन अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण के लिए 7.50 लाख रुपये की राशि विद्यालय को दी गयी और दो ही कमरे का निर्माण कार्य कराया गया. इतना […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मवि, कुसमाडांगा के प्रधान शिक्षक गोपाल मिश्र से जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्पष्टीकरण पूछा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2010 में तीन अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण के लिए 7.50 लाख रुपये की राशि विद्यालय को दी गयी और दो ही कमरे का निर्माण कार्य कराया गया.

इतना ही नहीं टीएलई की 50 हजार रुपये राशि के विरुद्ध दस हजार रुपये की भी सामग्री क्रय करने का आरोप लगाया गया है. जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस अनियमितता लापरवाही को लेकर हेडमास्टर से स्पष्टीकरण पूछा है. जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने पर हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

क्या कहते हैं हेडमास्टर

उत्क्रमित मवि, कुसमाडांगा के प्रधान शिक्षक गोपाल मिश्र ने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता नहीं की है. तत्कालीन प्रधान शिक्षक जगन्नाथ पोद्दार के समय टीएलई टीएलएम की राशि का गबन का मामला प्रकाश में आया था और इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola