एसडीओ ने की आपूर्ति की समीक्षा बैठक

फोटो संख्या 11 – एमओ के साथ बैठक करते एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज.प्रतिनिधि, पाकुड़ एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने मंगलवार को आपूर्ति की समीक्षा बैठक की. जिसमें सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक एवं केरोसिन तेल के थोक विक्रेताओं ने हिस्सा लिया. अवसर पर पंचायत सचिवों के माध्यम से 25 फरवरी तक […]
फोटो संख्या 11 – एमओ के साथ बैठक करते एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज.प्रतिनिधि, पाकुड़ एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने मंगलवार को आपूर्ति की समीक्षा बैठक की. जिसमें सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक एवं केरोसिन तेल के थोक विक्रेताओं ने हिस्सा लिया. अवसर पर पंचायत सचिवों के माध्यम से 25 फरवरी तक ई-राशन कार्ड का वितरण व केरोसिन तेल भेंडर को तेल आवंटित करने का आदेश दिया गया. मौजूद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों के राशन डीलरों की अनुज्ञप्ति का नवीकरण करने के आदेश दिये गये. वैसे राशन डीलर जिनका अनुज्ञप्ति नवीकरण नहीं होता है को मार्च 15 से अनाज व केरोसिन का आवंटन बंद करने का आदेश दिया गया. बीपीएल एवं अंत्योदय खाद्यान्न का उठाव कर 15 फरवरी तक उसका वितरण करने, अतिरिक्त बीपीएल योजना के खाद्यान्न का वितरण 25 फरवरी को करने व फरवरी माह का नमक भी लाभुकों के बीच वितरित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर जिले के छह प्रखंडों के एमओ, सहायक गोदाम प्रबंधक आदि ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




