कम शुल्क पर प्रज्ञा केंद्र का लाभ

Published at :02 Aug 2013 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
कम शुल्क पर प्रज्ञा केंद्र का लाभ

डीसी ने किया कार्यशाला का उदघाटन पाकुड़ : समाहरणालय के प्रगति भवन में प्रज्ञा केंद्र द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया. इसका उदघाटन डीसी फिदेलिस टोप्पो ने किया. कार्यशाला में प्रज्ञा केंद्र के प्रमंडलीय प्रकाश रंजन ने प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को इ– नागरिक सेवा, राशन कार्ड, विभागीय जानकारी, झारखंड वैट, […]

विज्ञापन

डीसी ने किया कार्यशाला का उदघाटन

पाकुड़ : समाहरणालय के प्रगति भवन में प्रज्ञा केंद्र द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया. इसका उदघाटन डीसी फिदेलिस टोप्पो ने किया.

कार्यशाला में प्रज्ञा केंद्र के प्रमंडलीय प्रकाश रंजन ने प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को नागरिक सेवा, राशन कार्ड, विभागीय जानकारी, झारखंड वैट, शिकायत आदि पंचायत स्तर पर शिकायतों का निष्पादन करने की जानकारी दी.

कार्यशाला में सिस्टम को संचालित करने के तरीके के बारे में भी बताया गया. मौके पर साधारण शुल्क देकर प्रज्ञा केंद्र का लाभ लोगों से लेने की अपील की गयी. कार्यशाला में हिरणपुर प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र के दो संचालकों को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया.

नोडल पदाधिकारी किशोर प्रसाद ने बताया कि अक्तूबर माह से प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से पेंशन धारियों को पेंशन का लाभ माइक्रो एटीएम द्वारा किया जायेगा. मौके पर डीडीसी संजीव शरण, नोडल पदाधिकारी किशोर प्रसाद, प्रज्ञा केंद्र के प्रमंडलीय मैनेजर प्रकाश रंजन, राजीव दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola