आधा दर्जन गांवों में बमबाजी

फरक्का : समशेरगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों मे बुधवार को सीपीएम व कांग्रेसी समर्थकों द्वारा बमबाजी की गयी. बमबाजी के कारण अख्तर शेख व अनवर शेख जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बमबाजी को लेकर दोनों दलों के डेढ़ दर्जन समर्थकों को हिरासत में लिया है. घटना […]
फरक्का : समशेरगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों मे बुधवार को सीपीएम व कांग्रेसी समर्थकों द्वारा बमबाजी की गयी. बमबाजी के कारण अख्तर शेख व अनवर शेख जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस ने बमबाजी को लेकर दोनों दलों के डेढ़ दर्जन समर्थकों को हिरासत में लिया है. घटना स्थल पर डीएसपी वांग दे भूटिया पुलिस कर्मियों के साथ कैंप कर रहे है. घटना को लेकर आस–पास के गांवों में भी तनाव व्याप्त है.
मिली जानकारी के मुताबिक समशेरगंज थाना क्षेत्र के दोगाछी, नवपाड़ा, कंचनतल्ला, चसकापुर, प्रतापगंज में सीपीएम व कांग्रेस के समर्थक पंचायत चुनाव में हार व जीत के मामले को लेकर आपस में भिड़ गये. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों दलों के समर्थकों द्वारा बमबाजी की जाने लगी जिसमें छह लोग घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




