अनुबंध कर्मचारियों की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनी

Updated at : 16 Jan 2015 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
अनुबंध कर्मचारियों की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनी

पाकुड़ : पुराना सदर अस्पताल भवन में शुक्रवार को झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक हुई. जिसमें आगामी 17 जनवरी से पांच सूत्री मांगों को लेकर आयोजित अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक मेें अनिश्चिकालीन हड़ताल को सफल बनाने तथा 18 जनवरी से चलने वाले पल्स पोलियो अभियान […]

विज्ञापन

पाकुड़ : पुराना सदर अस्पताल भवन में शुक्रवार को झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक हुई. जिसमें आगामी 17 जनवरी से पांच सूत्री मांगों को लेकर आयोजित अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक मेें अनिश्चिकालीन हड़ताल को सफल बनाने तथा 18 जनवरी से चलने वाले पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया.

संघ के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद एवं भास्कर सरकार ने बताया कि मांगों को लेकर कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला. उन्होंने बताया कि इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola