ePaper

Mosquito Repellent: गर्मियों में बेसुरे मच्छर नहीं करेंगे रातों की नींद खराब, ये है छुटकारा पाने का आसान तरीका

Updated at : 02 Mar 2025 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
mosquitoes

Mosquito Repellent: अगर आपके घर पर काफी ज्यादा मच्चाह है तो आप इन नुस्खों का इस्तेमाल कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Mosquito Repellent: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में अब सिर्फ गर्मियां ही हमारी नींद खराब नहीं करेगी बल्कि, रात के समय बेसुरे आवाज में गाना गाकर खून चूसने वाले मच्छर भी नींद खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. बता दें जब मच्छर काटते हैं तो सिर्फ हमारी नींद ही खराब नहीं होती है. मच्छरों के काटने की वजह से हमें कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा भी रहता है. वैसे तो मार्केट में इन मच्छरों के छुटकारा पाने के लिए कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप काफी आसानी से इन मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं.

मच्छरों से छुटकारा दिलाएगा ये दीया

अगर आप मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक दीया तैयार कर लेना होगा. इस दीये को तैयार करना काफी ज्यादा आसान है. सबसे पहले आपको एक नींबू लेकर उसके ऊपरी हिस्से को काट लेना होगा. अब एक चाक़ू या फिर चम्मच की मदद से नींबु को अंदर से पूरी तरह से खाली कर लेना होगा. अब आपको इसमें सरसों के तेल को अच्छी तरह से भर लेना होगा और दो कपूर और पांच लौंग की कलियां डाल देनी होगी. अब आपको इसमें दीया डालना होगा और जला देना होगा. इसे कमरे के एक कोने में डाल दें और छोड़ दें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों के घर से लायी गयी ये चीजें अपने साथ लेकर आती है दरिद्रता और बर्बादी, टूटकर बिखर जाता है परिवार

इन चीजों के इस्तेमाल से भगाएं मच्छर

अगर आप मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ने वाली है. आपको सबसे पहले थोड़ा सा कॉफी पाउडर, टूथपेस्ट, पेपर टॉवल और लौंग की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले आपको इन सभी चीजों को लेकर एक बाती तैयार कर लेनी होगी. इसे तैयार करने के लिए आपको पेपर टॉवल का एक टुकड़ा लेकर उसमें कॉफी पाउडर सीढ़ी लकीर में डाल देना होगा. इसके ऊपर आपको कुछ लौंग की कलियां रख देनी होगी और फिर इस पेपर टॉवल को अच्छी तरह से फोल्ड कर लेना होगा. अंत में आपको इसमें टूथपेस्ट डालना होगा और अच्छी तरह से इसे पैक कर लेना होगा. अब आपको हल्के हाथों से मोड़कर इसे बाती की तरह तैयार कर लेना होगा. जब आप इस बाती को जला लेंगे तो आपको इन मच्छरों से छुटकारा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या होता है जब आप हर रात सोने से पहले चबाते हैं 2 इलायची, जानें चौंकाने वाले फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola