Kiwi Shake Recipe: गर्मियों की होगी छुट्टी, बिना झंझट घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी कीवी शेक

Updated:
विज्ञापन
Kiwi Shake Recipe

Kiwi Shake Recipe

Kiwi Shake Recipe: कीवी को सुपर फ्रूट कहा जाता है क्योंकि यह आपको कई सारे विटामिन और मिनरल देता है. अगर आपको इसके नए मजे लेने है तो आप इसका शेक बनाकर पी सकते हैं. विधि जाने यहां.

विज्ञापन

Kiwi Shake Recipe: कीवी एक पोषण से भरपूर फल है जिसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें विटामिन C की मात्रा अधिक होती है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन K, E और फोलेट भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है और त्वचा के लिए फायदेमंद भी होता है. कीवी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता हैं, जो पाचन को सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है और यह आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. कीवी शेक एक स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह गर्मियों में ताजगी देने वाला एक बहुत ही पसंदीदा ड्रिंक है. चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं.   

सामग्री

  • 2 कीवी फल (छीलकर कटे हुए)
  • 2 कप ठंडा दूध
  • 2 चम्मच शहद या चीनी
  • 4-5 आइस क्यूब्स 
  • आधा चम्मच वनीला एसेंस 

यह भी पढ़ें- Rava Upma Recipe: घर पर ही बनाएं रवे से एक हल्का नास्ता, स्वाद से भरपूर, सेहत के लिए फायदेमंद

बनाने की विधि

स्टेप 1- कीवी तैयार करें

सबसे पहले कीवी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 

स्टेप 2- मिक्सी में डालें

अब एक ब्लेंडर में कटे हुए कीवी के टुकड़े डाल लें.

स्टेप 3- मीठा मिलाएं

अब इसमें शहद या चीनी डाल दें, ताकि शेक में मिठास आ जाये. 

स्टेप 4- दूध डालें 

अब इसमें ठंडा दूध डाल दें और इसमें अपनी इच्छा अनुसार आइस क्यूब्स को भी डाल सकते हैं.

स्टेप 5- ब्लेंड करें

अब सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें, जब तक शेक क्रीमी और स्मूद न हो जाये. 

स्टेप 6- सर्व करें  

आखिर में शेक को गिलास में डालें और ऊपर से कुछ कीवी स्लाइस से गार्निश करें. आपका स्वादिष्ट और हेल्दी कीवी शेक तैयार है. इसे ठंडा-ठंडा परोसें और ताजगी का आनंद लें.

यह भी पढ़ें- Uttapam Recipe: घर पर ही बनाये आसान तरीके से पालक के उत्तपम, आइए जानें इसकी विधि

विज्ञापन
Sanjana Giri

लेखक के बारे में

By Sanjana Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola