आयुष्मान मेले में 270 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated at : 21 May 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
आयुष्मान मेले में 270 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएछसी में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर सह मेला का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएछसी में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर सह मेला का आयोजन हुआ. आयुष्मान मेले में 270 लोगों की स्वास्थ्य की जांच हुई. यहां सर्दी, खासी, मलेरिया, टाइफाइड, शिशु रोग, मातृ स्वास्थ्य समेत कई प्रकार के रोगों की जांच की गयी. जांच के उपरांत लोगों के बीच निशुल्क दवा का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि विभाग की ओर से हर माह आयुष्मान स्वास्थ्य मेला लगाने का निर्देश मिला है. मेले में आए सभी मरीजों को निशुल्क इलाज कर दवा दी जाती है. साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाता है. मौके पर डॉ शेखवात हुसैन, डॉ आनद, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola