थाना प्रभारी को बनाया बंधक

Published at :18 Jul 2013 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
थाना प्रभारी को बनाया बंधक

हिरणपुर के केंदो गांव के युवक विशनपुर में हत्या हिरणपुर : हिरणपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया पंचायत अंतर्गत केंदो गांव निवासी एक युवक की लाठी, डंडा व लोहे के रड से वार कर हत्या कर दिये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रांगा थाना प्रभारी नारद पासवान को बंधक बना लिया. इस दौरान हाथापाई भी […]

विज्ञापन

हिरणपुर के केंदो गांव के युवक विशनपुर में हत्या

हिरणपुर : हिरणपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया पंचायत अंतर्गत केंदो गांव निवासी एक युवक की लाठी, डंडा लोहे के रड से वार कर हत्या कर दिये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रांगा थाना प्रभारी नारद पासवान को बंधक बना लिया. इस दौरान हाथापाई भी हुई.

इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.जानकारी के अनुसार, हिरणपुर थाना क्षेत्र के केंदो गांव निवासी आरूणी मंडल के 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार मंडल को मंगलवार की देर शाम दुर्गापुर स्थित एक सैलून में दाढ़ी बनाने के दौरान विशनपुर के लगभग दो दर्जन ग्रामीण उठा कर ले गये थे.

इसके बाद रात में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी. मृतक के पिता ने रात में ही दूरभाष पर थाना प्रभारी हिरणपुर रांगा थाना प्रभारी नारद पासवान को इसकी सूचना दी. आरोप है रात का बहाना बना कर दोनों थाना प्रभारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. ग्रामीणों के अनुसार अगर समय पर पुलिस पहुंचती तो आरोपितों के चंगुल से विकास को बचाया जा सकता था.

सड़क किया जाम

पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर पुलिस के नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों ने दुलमीहिरणपुर दुलमीदुर्गापुर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने रांगा थाना प्रभारी नारद पासवान को विशनपुर से लाश ले जाते समय गाड़ी को रोक दिया तथा सड़क पर लाश को रख कर जाम कर दिया तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह साढ़े आठ बजे ही थाना प्रभारी को बंधक बना लिया तथा उसके साथ हाथापाई भी की. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुलिस हत्यारा को गिरफ्तार नहीं करती है, तब तक सड़क जाम रहेगा.

प्रधान के घर से मिला लाश

मृतक विकास कुमार मंडल का शव साहिबगंज जिला के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव के प्रधान के घर के आंगन से रांगा पुलिस ने बरामद किया.

क्या कहा थाना प्रभारी ने

रांगा थाना प्रभारी नारद पासवान ने कहा कि लाठी, डंडा लोहे के रड से मार कर युवक की हत्या की गयी है. इस घटना को अंजाम देने में 20 से 25 लोग शामिल थे. आरोपी को चिह्न्ति किया जा रहा है.

बेटा निदरेष था

मृतक की मां प्रभा देवी ने बताया कि मेरा एक ही लड़का था जो भागलपुर में पढ़ता था. वह शाम को दाढ़ी बनाने पास के ही दुर्गापुर गांव गया था तथा वह दाढ़ी बनाकर वापस नहीं लौटा. पिता आरूणी मंडल ने कहा कि मेरा घर का एक ही चिराग था मेरा बेटा जिसे बगैर किसी दोष के हत्या कर दी गयी.

पिता ने बताया कि वह भागलपुर के महादेव सिंह कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था. मृतक के पिता श्री मंडल ने बताया कि रात के 11.30 बजे ही दोनों थाना को सूचना देने के बावजूद भी पुलिस नहीं पहुंची.

क्या कहा मुखिया ने

बरमसिया के मुखिया विश्वनाथ दत्ता ने कहा कि इसकी सूचना 6.30 बजे शाम को ही मिली थी. काफी खोजबीन की गयी. मुखिया ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता है तब तक सड़क जाम रहेगा.

अधिकारी पहुंचे जामस्थल पर

राजमहल एसडीपीओ कुजूर, बरहेट पुलिस निरीक्षक मिथलेश कुमार, राजमहल पुलिस निरीक्षक अमरेंद्र कुमार, हिरणपुर थाना प्रभारी बनारसी प्रसाद आदि जाम स्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola