नक्सलियों पर कसी जायेगी नकेल

Published at :16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों पर कसी जायेगी नकेल

पाकुड़ के नये एसपी वाइएस रमेश ने लिया योगदान, कहापाकुड़ : जिले के 16 वें एसपी के रूप में गुरुवार को 2010 बैच के आइपीएस वाइएस रमेश ने पदभार ग्रहण किया. इसके बाद एसपी ने दो मिनट का मौन रखकर काठीकुंड नक्सली हमले में शहीद एसपी अमरजीत बलिहार व जवानों को श्रद्धांजलि दी. एसपी श्री […]

विज्ञापन

पाकुड़ के नये एसपी वाइएस रमेश ने लिया योगदान, कहा
पाकुड़ : जिले के 16 वें एसपी के रूप में गुरुवार को 2010 बैच के आइपीएस वाइएस रमेश ने पदभार ग्रहण किया. इसके बाद एसपी ने दो मिनट का मौन रखकर काठीकुंड नक्सली हमले में शहीद एसपी अमरजीत बलिहार व जवानों को श्रद्धांजलि दी.

एसपी श्री रमेश ने मीडियाकर्मियों से कहा कि अपराध तथा नक्सली गतिविधियों पर जिले में नकेल कसी जायेगी. पुलिस के मनोबल और जनता की सुरक्षा का हमेशा ख्याल रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक माह किया जायेगा.

विधि व्यवस्था बहाल रहे और शहरी व ग्रामीण बेहिचक अपना काम कर सकें इसके लिए पुलिस को जिम्मेवार बनाया जायेगा. एसपी ने कहा कि पूर्व में घटित नक्सली घटनाओं को लेकर दर्ज मामले की रिव्यू की जायेगी तथा आगे की कार्रवाई की जायेगी.

जिले में नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर सूचना तंत्र मजबूत किये जायेंगे. साथ ही, सुरक्षा के हर बिंदुओं पर नजर रखी जायेगी. एसपी ने कहा कि काठीकुंड में हुई घटना को लेकर जिले के नक्सल प्रभावित गांवों में सर्च अभियान चलाये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola